धर्म की कुछ ज़ात की कुछ हैसियत की सरहदें
आदमीयत की ज़मीं पर कैसी कैसी सरहदें
मुल्क को तो बाँट लें लेकिन ये सोचा है कभी
दिल को कैसे बाँट सकती हैं सियासी सरहदें
माँग भर कर उसने मेरी मांग ली आज़ादियाँ
अब क़फ़स है और मैं हूँ या सिन्दूरी सरहदें
मैं मोहब्बत की पुजारिन वो है नफरत का असीर
मेरी अपनी मुश्किलें हैं उसकी अपनी सरहदें
बस बहुत तौहीन करली आपने अब देखिये
खींचनी आती हैं मुझको भी अना की सरहदें
देख कर आँखों में उसकी छलछलाती चाहतें
सोचती हूँ तोड़ दूं शर्मो-'हया' की सरहदें
क़फ़स = कैद
अना = मान,घमंड
असीर = कैदी

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.