Thursday, August 20, 2009

आई लव यू पापा !


पापा मै जब भी गिरा , जब भी जीवन से हाराआपको हर पल अपने बहुत करीब पायामै जब भी अँधेरों से घबराया आपकी थपकी से ही रोशनी पाया .पापा आपकी शिच्छाओ मेंजीवन का दर्शन है , आप कहते है -"जो तोको काँटा बुए , ताहि बोउ तो फूलताको फूल के फूल है वाको है त्रिशूल ".पापा आपकी बातों मेंमंदिर की घंटियों का संगीत है .आपकी डांट में , दुखों से बचाव का इशारा है .आपके स्नेह में ,प्राणों को पुनर्जीवित करने की अद्वितीय शक्ति है .आपके दुलार में सारे जहाँ की खुशिया है .आपकी बिपरीत परिस्थितियों मेंसहज बने रहकर इश्वर में विश्वासऔर खुद पर भरोसा रख करदुखों को पार करने की सहज प्रब्रितप्राणों में उर्जा भारती है .आप का प्यार हैजैसे सूरज की रोशनी , जैसे ये नीला आकाशजैसे नदिया का जल , जैस ये चाँद सितारआपके हाँथ जब भी उठे प्रार्थना के लिएहमारे लिए उठे .हमने आपकी पावन छाया में हमेशासुरछित महसूस किया हैआपने बचपन से ही वो बातें बताईजो हमें जाननी चाहिएजो आपने शिखाया और कोई नहीं बता सकता थाइश्वर में आस्था, सच्चाई में भरोसा , आशाविश्वाश , दुषरों की भलाई करना .पापा सब कुछ , तुम मेरे होतुम बिन मै कुछ भी नहींमेरी सांसे , मेरी धड़कनमेरे प्राणों का एक एक कण तुम हो.पापा हमें आपको पिता कहने पर गर्व होता हैआपने हमें जीवन ही नहीं दिया हैजीवन जीने की दृष्टि और विश्वाश दिया हैएक स्वपन , एक ख्वाब दिया हैएक दीपक दिया है जिसे हमें आगे भी जलाये रखना है .पापा, काश : मै आपके चरणों की धुल भी बन पायातो मै सोचूंगा की मेरा जीवन सफल रहा .

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.